Tuesday, December 18, 2018

क्या आप संतान ना होने से जीवन में खालीपन महसूस करते है ?

हम में से ज्यादातर कल्पना करते हैं कि जब हम बड़े हो, तो हमारे अपने बच्चे होंगे।
आखिरकार,हमारे पास सबसे ख़ुशी के पल हमारे बचपन के होते है |
जैसे हम अपने माता पिता के आभारी है की उन्होंने हमें पाल पोसकर बड़ा किया, ठीक उसी तरह हमारी भी इच्छा होती है की हमारी भी अपनी संतान हो और हम भी उन्हें बड़ा करे और पारिवारिक परम्पराओ को आगे बढ़ाये जो हमे विरासत में मिली है|

जब आपको पता चलता है की आपको बच्चा नहीं हो सकता, तो यह आपके लिए एक गहरा सदमा होता है|
बांझपन आपके जीवन में एक विशाल शून्य बना सकता है - और उसका  प्रभाव परिवार में किसी मृत्यु के समान है, जब आपकी उम्मीदों और सपनो की मौत  होती है|
अच्छी खबर यह है कि इस समस्या को हल करने के लिए तकनीक मौजूद है, और आईवीएफ उपचार, उपजाऊ जोड़ों की सभी चिकित्सीय समस्याओं का निवारण कर सकता है |

अफसोस की बात है, रोगी आईवीएफ उपचार करने के लिए बहुत डरे होते है , क्योंकि उन्हें लगता है की आई वि एफ उपचार का दुष्प्रभाव होता है और यह बहुत महंगा उपचार है  और सही आई वि एफ डॉक्टर का चयन करने का फैसला उनकी द्विविधा और बड़ा देता है |
 

No comments:

Post a Comment