Sunday, November 18, 2018

क्या डोनर एग आई.वि.एफ ट्रीटमेन्ट आपके लिए सही विकल्प है?






अपने आई.वि.एफ ट्रीटमेन्ट में डोनर एग्स का उपयोग करने के बारे में पेशेंट्स की राय काफी भींन हो सकती है|
अधेड़ उम्र की महिलाये जिनका ओवेरियन रिज़र्व (स्त्री अंडकोष की क्षमता) ख़राब होने के कारन, उनको स्वस्त बच्चा प्राप्त करने के लिए डोनर एग्स का उपयोग करना अनिवार्य है. यह जानते हुए भी काफी महिलाये अपने आई.वि.एफ ट्रीटमेन्ट में डोनर एग्स का उपयोग करने से कतराते है|
उनका मानना ​​है – यह मेरा बच्चा नहीं होने वाला है क्योंकि मेरा बच्चा मेरा डीएनए नहीं ले जा रहा है। यही कारण है कि वे इस विकल्प को अस्वीकार करते हैं।
दूसरी तरफ, अन्य महिलाएं का यह मन्ना होता है की उनकी क़ोक से जन्मा हुआ शिशु उनको है और जब तक वे उनसे बहुत प्यार करते है, वह शिशु उनका ही रहेगा और डीएनए से वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता |
वे इस विकल्प को स्वीकार करने में बहुत खुश रहते है, और आभारी रहते है उन युवा महिलाओं की जो अपने अंडे दान करने में पुण्य का काम कर रहे है और अत्यंत प्रसन्न हैं,
आज के दौर में वैज्ञानिक क्षेत्र इस तकनीक का मौजूद होना हम सब के लिए फायदेमंद है जो काफी साल पहले मुमकिन नहीं था|

डोनर एग्स का उपयोग करने की स्वीकार्यता पेशेंट के दृष्टिकोण पर निर्भर करती है और वे वास्तव में इनफर्टिलिटी उपचार से क्या चाहते हैं - उनके डीएनए का प्रचार? गर्भावस्था का अनुभव करने की खुशी? या एक बच्चा लाने की खुशी?

No comments:

Post a Comment